उत्तर कोरिया से नहीं डरेगा अमेरिका : निक्की हेली

Webdunia
मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (09:15 IST)
वाशिंगटन। परमाणु हथियार कार्यक्रम वापस लेने से प्योंगयांग के इनकार के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि वाशिंगटन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय उत्तर कोरिया से डरने वाला नहीं है।
 
हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'अभी जो भी हो रहा है हम सभी को उसके लिए चिंतित होना चाहिए। अब वह (उत्तर कोरिया) देख सकता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।'
 
उन्होंने कहा कि चीन और रूस ने मुंह नहीं मोड़ा। सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि अब बहुत हुआ। आपको इसे रोकना ही होगा।
 
उन्होंने कहा कि यह लापरवाही है। यह गैर जिम्मेदाराना है। अंतरराष्ट्रीस समुदाय यह कहने के लिए जमीनी काम कर रहा है कि हम अब और तुम्हें यह सब करते नहीं देखेंगे। अब, उत्तर कोरिया को जवाब देना ही होगा। हां, वे डराने जा रहे हैं, वे यह सब चीजें करने वाले हैं लेकिन हम उससे डरने वाले नहीं है।
 
हेली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव के समर्थन में मत देने के लिए रूस और चीन की सराहना भी की। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख