Dharma Sangrah

सीरिया में युद्ध से पीछे नहीं हटेगा अमेरिका : मैटिस

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (10:35 IST)
वाशिंगटन। सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अमेरिका नीत एक सैन्य गठबंधन अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगा जब तक संयुक्त राष्ट्र की शांति प्रक्रिया इस संबंध में आगे नहीं बढ़ती। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह कहा।
 
उन्होंने बताया, 'हम यहां से तब तक पीछे नहीं हटने वाले जब तक जिनेवा में होने वाली प्रक्रिया और आगे नहीं बढ़ जाती। आपको अब इससे निपटने के लिए कुछ तो करना होगा, केवल विद्रोहियों से लड़ना और फिर सबकुछ उस हाल में छोड़ देना काफी नहीं है।'
 
उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का लक्ष्य हमेशा से आईएस से लड़ना और सीरियाई गृह युद्ध को खत्म करने के लिए एक कूटनीतिक हल ढूंढना था।
 
उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम एक कूटनीतिक समाधान के लिए परिस्थितियां बनाएं। शनिवार को अमेरिका और रूस ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि सीरिया के संघर्ष का कोई भी सैन्य समाधान नहीं है।
 
बयान में कहा गया कि दोनों देशों के राष्ट्रपति सीरिया की एकता, स्वतंत्रता, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और गैर-संप्रादायिक चरित्र के लिए प्रतिबद्धता हैं। इसमें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र नीत वार्ता में सभी पक्षों से शामिल होने का आह्वान किया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

धर्मांतरण और नशे के जरिए फिर हमला करेंगे विदेशी, हमें सतर्क रहना होगा : CM योगी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों पर PM मोदी ने 'मन की बात' में लगाई मुहर

अगला लेख