Hanuman Chalisa

तनाव कम करने के लिए मैक्सिको पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (10:44 IST)
मैक्सिको सिटी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार एवं आव्रजन संबंधी नीतियों के कारण पैदा हुए राजनयिक तनाव को कम करने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन मैक्सिको पहुंचे। ट्रंप ने प्रवासियों को बाहर रखने के लिए मैक्सिको की सीमा के पास एक दीवार बनाने का संकल्प लेकर मैक्सिको को नाराज कर दिया है।

 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मैक्सिको से निर्यात को लेकर अवरोधक लगाने और वहां से रोजगार को अमेरिका स्थानांतरित करने की बात कही दी थी। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में रहने वाले मैक्सिको के नागरिकों द्वारा उनके परिवारों को भेजे जाने वाले धन पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव रखा था। 
 
ट्रंप ने देश की सरकार के साथ तनाव कम करने के लिए टिलरसन को मैक्सिको सिटी भेजा है। टिलरसन बुधवार तड़के 4 बजे (भारतीय समयानुसार) मैक्सिको सिटी पहुंचे। वे मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पेन्या नीटो से मुलाकात करेंगे।
 
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि टिलरसन और पेन्या नीटो व्यापार पर चर्चा करेंगे। वे आव्रजन और नशीले पदार्थों की तस्करी को कम करने के तरीकों पर भी बातचीत करेंगे। टिलरसन के अलावा अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री जॉन केली भी मैक्सिको पहुंचेगे। 
 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने इससे पहले वॉशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रपति अपने प्रशासन की शुरुआत में ही मैक्सिको में मंत्रियों को भेज रहे है। यह हम दोनों देशों के बीच अर्थपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।
 
ट्रंप ने कहा था कि दीवार बनाने के लिए मैक्सिको भुगतान करेगा जिसके जवाब में पेन्या नीटो ने पिछले महीने वॉशिंगटन में ट्रंप के साथ होने वाली निर्धारित बैठक रद्द कर दी थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख