सहायता राशि बंद करने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (09:09 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहयोग रोकने की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान के रवैये में कोई निर्णायक और सतत बदलाव नहीं आया है। यह रोक लगभग दो माह पहले लगाई गई थी।
 
दक्षिण और मध्य एशिया की प्रधान सहायक उप मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि हमने पाकिस्तान के रवैये में अब तक कोई निर्णायक और सतत बदलाव नहीं देखा है, लेकिन हम निश्चित ही पाकिस्तान से उन विषयों पर संपर्क जारी रखेंगे जहां हमारा मानना है कि वह तालिबान के समीकरण बदलने में सहायक भूमिका निभा सकता है।
 
अफगानिस्तान में हाल ही में संपन्न हुए काबुल सम्मलेन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वेल्स ने कहा कि अफगानिस्तान में शांतिबहाली की प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है।
 
अफगानिस्तान- पाकिस्तान संबंधों को काफी महत्त्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका इन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों का समर्थन करता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अगला लेख