khatu shyam baba

साइकिल पर हाथी के बैठ जाने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं- मौर्य

अवनीश कुमार
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (08:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के फूलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल पर हाथी के बैठ जाने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मायावती चाहें तो बसपा का सपा में विलय करके अपने भतीजे अखिलेश यादव से सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व ले लें। फिर भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर चल रही कमल के फूल की लहर को नहीं रोक पाएंगी। गरीब, पिछड़ा, दलित कमल और विकास के साथ है।
 
मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी चाहे समाजवादी पार्टी में अपना विलय भी कर दे तब भी गरीबों, दलितों और पिछड़ों के मसीहा के रूप में देश की सेवा में समर्पित नरेंद्र मोदी के विकास रूपी कमल के फूल का साथ फूलपुर लोकसभा गोरखपुर लोकसभा की जनता नहीं छोड़ेगी। 11 मार्च को विकास का कमल खिलेगा। साइकिल पर हाथी के बैठ जाने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं फूलपुर की जनता से अपील करता हूं अपने कीमती वोट को बर्बाद ना करें और सुशासन व विकास के आधार पर नव भारत का निर्माण करने वाली पार्टी के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर वोट करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख