मॉस्को में सड़क पर संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (10:21 IST)
मॉस्को। मॉस्को पुलिस के लिए मंगलवार को क्रेमलिन के निकट सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिलने से मुश्किल हालात पैदा हो गए जिसके बाद एहतियातन फुटबाल प्रशंसकों की सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके को सील कर दिया गया।
 
 
फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे रूस में मॉस्को इस समय फुटबाल प्रशंसकों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थल बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को निकोलस्काया में एक दुकान के बाहर एक बड़ा काले रंग का संदिग्ध बैग पड़ा मिला था, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से इसकी जांच की और थोड़ी देर में पुलिसकर्मियों ने इलाके को सील कर दिया।
 
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि बैग में किस तरह की चीजें मौजूद थीं। फुटबॉल विश्व कप के चलते यहां खेल प्रेमियों की संख्या अधिक रहती है और इसके चलते पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और बड़ा दिया है।
 
गौरतलब है कि विश्वकप शुरू होने से पूर्व ही अमेरिका ने भी रूस में आतंकवादी, साइबर हमले, अपहरण जैसी घटनाओं की आशंका जताई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख