Hanuman Chalisa

जादू-टोना, तंत्र मंत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं युवा

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2015 (14:38 IST)
ट्वाइलाइट में 'सुंदर युवा प्रेतनियों' और ट्रयू ब्लड से प्रोत्साहित होकर युवा जादू-टोना, तंत्र मंत्र और भूत-प्रेतों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वेटिकन को भी इस बात की चेतावनी दे दी गई है।
 
VAMPIRE
फिल्मों और टीवी सीरियल्स के चलते युवकों की रुचि रहस्यमय ताकतों में बढ़ रही है। एक ओझा का कहना है कि युवा 'ब्यूटीफुल वैम्पायर्स' जैसी रचनाओं और अत्यधिक सफल 'ट्रू ब्ल्ड' सिरीज और ट्‍वाइलाइट से बहुत प्रभावित हैं। 
 
मेल ऑनलाइन के लिए कोरी चार्लटन लिखती हैं कि ट्रू ब्लड और ट्वाइलाइट फिल्म सिरीज की लोकप्रियता नई पीढ़ी को ऐसी प्रवृत्ति की ओर आगे बढ़ा रही है जिसे चर्च शैतानी मानता है। इस आशय की जानकारी प्रोफेसर जिसूपी फेरारी ने दी जो ‍कि इतालवी अकल्ट वाचडॉग द ग्रुप ऑन रिसर्च एंड सोशियो-रिलीजियस इन्फॉरमेशन से जुड़े हैं।
 
वे रोम में वेटिकन की सहायता से चलने वाले जादू-टोना, झाड़-फूंक के कोर्स के शुरू होने पर बोल रहे थे। एक समाचार पत्र का कहना है कि उन्होंने छात्रों से कहा कि ये वे लोग हैं जो कि लोगों को प्रेत बनाने की कोशिश करते हैं और लोगों को दूसरों का खून पीने के लिए प्रेरित करते हैं। या फिर विशेष शक्तियां पाने के लिए वे विशेष यौन संबंधों को बनाने को उकसाते हैं।
 
शैतान और उसके राक्षसों से प्रभावित लोगों के शरीरों से आत्माओं को मुक्त कराने का काम कैथोलिक चर्च में सदियों से किया जा रहा है। एक मनोचिकित्सक और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एक्सॉर्स्टी के प्रवक्ता डॉ. वाल्टर कैसिओली ने कहा कि यह और भी चिंता की बात है कि जो लोग इस तरह के कामों में लगे हैं, उनकी संख्या बढ़ रही है और इन कामों से मनोवैज्ञानिक, आध्यात्मिक और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश