Hanuman Chalisa

वियतनाम में बाढ़ से तबाही, 54 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (11:01 IST)
हनोई। वियतनाम में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य लोग लापता हो गए हैं। मध्य और उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं और लापता लोगों को बचाने के प्रयास बाधित हो रहे हैं।
 
वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि मंगलवार को मध्य वियतनाम में आए तूफान में 31 लोग घायल भी हो गए और 30,000 से अधिक घर पानी में डूब गए और बुनियादी ढांचों, फसलों एवं पशुओं को नुकसान पहुंचा है।
 
उत्तरी सेन बई प्रांत के आपदा अधिकारी गुएन थि लिएन ने बताया कि बाढ़ के कारण 6 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रांत में लापता अन्य 16 लोगों की तलाश के लिए 580 सैनिक और पुलिस एवं 2,000 से अधिक निवासी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। वियतनाम में हर साल बाढ़ और तूफान के कारण हजारों लोग मारे जाते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख