भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नेपाल चुनाव में हिंदू समर्थक आरपीपी को वोट दें : अभिनेत्री मनीषा कोइराला

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (22:15 IST)
काठमांडू। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नागरिकों से नेपाल में आगामी चुनावों में हिंदू समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) को वोट देने का शुक्रवार को आह्वान किया ताकि इस हिमालयी राष्ट्र में भ्रष्‍टाचार को खत्म किया जा सके।

नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के संस्थापक बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला की पोती मनीषा कोइराला (52) ने राजेंद्र लिंगडेन के नेतृत्व वाली आरपीपी के लिए 2 चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं आरपीपी अध्यक्ष (लिंगडेन) से प्रभावित हूं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और मैं लोगों से उनकी पार्टी को वोट देने का आह्वान करती हूं। नेपाल में 20 नवंबर को एक ही चरण में संसदीय और प्रांतीय स्तर के चुनाव होने हैं।

कोइराला ने कहा कि वह पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र से प्रभावित हैं, जिसमें भ्रष्टाचार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया गया है। उन्होंने कहा, संसद में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को मजबूत करने के लिए लोगों को जितना हो सके, आरपीपी को वोट देने की जरूरत है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, क्यों लग रहे दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने के आरोप

पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है मामला?

क्या तहव्वुर राणा को होगी फांसी, किन धाराओं में चल रहा केस?

कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई, आबंडेकर जयंती पर बोले PM मोदी

लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह! समाज का भला नहीं किया, कांग्रेस नेता ये क्या कह दिया

अगला लेख