विमान में महिला को छूना भारतीय को पड़ा महंगा!

Webdunia
शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (14:26 IST)
वॉशिंगटन। बीते मार्च में ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे विमान में अपने साथ बैठी महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने वाले 62 वर्षीय भारतीय को अमेरिका में 8 माह कैद की सजा सुनाई गई है।

लुइसियाना निवासी देवेंद्र सिंह को पिछले माह नेवार्क में जिला न्यायाधीश स्टेनली आर. चेसलर के समक्ष आपत्तिजनक तरीके से यौन संपर्क करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

कैद के अलावा न्यायाधीश चेसलर ने सिंह को यौन अपराधी के रूप में पंजीकृत करने का आदेश देते हुए कहा कि रिहाई के 2 साल बाद तक उसे परिवीक्षा पर रखा जाएगा।

यह घटना इस साल मार्च की है, जब सिंह ह्यूस्टन से न्यूजर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विमान से यात्रा कर रहा था।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार सिंह ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में सवार था। उसके बगल में खिड़की की तरफ वाली सीट पर महिला बैठी थी। विमान जब उड़ रहा था तब महिला सो गई। जब वह उठी तो उसने पाया कि सिंह उसके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था और उसका चुंबन ले रहा था।

न्याय मंत्रालय ने कहा कि सिंह को पीछे धकेलकर महिला विमान के पिछले हिस्से में चली गई और चालक दल के सदस्य को इस घटना के बारे में बताया। इसके साथ ही महिला ने कहा कि जैसे ही विमान उतरता है, वहां पुलिस होनी चाहिए।

अमेरिका में विमान की उड़ान के दौरान यौन दुर्व्यवहार से जुड़े जो भी मामले होते हैं, वे संघीय सरकार के विशेष न्यायाधिकार क्षेत्र में आते हैं। (भाषा)

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?