What is Xenophobia: जेनोफोबिक क्या है, जो बाइडेन ने भारत को क्‍यों कहा जेनोफोबिक?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (17:04 IST)
US President Joe Biden call India a xenophobic country: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से भारत के लिए कहा गया एक शब्‍द जमकर चर्चा में आ गया है। दरअसल, अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक रैली में कहा था कि भारत, चीन, रूस और जापान जेनोफोबिक देश हैं।

जो बाइडेन के बयान के बाद यह शब्‍द न सिर्फ सुर्खियों में आ गया है, बल्‍कि इसे लेकर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं और बहस भी शुरू हो गई है। जानते हैं आखिर क्‍या होता है जेनोफोबिक और अमरीकी राष्‍ट्रपति ने किस संदर्भ में भारत को जेनोफोबिक कहा?

क्‍या कहा जो बाइडेन ने: सबसे पहले जानते हैं कि आखिर जो बाइडेन ने क्‍या कहा। दरअसल, बाइडेन ने भारत के लिए जेनोफोबिक शब्‍द का इस्‍तेमाल करते हुए एक ऐसा देश कहा है, जो दूसरे देशों के लोगों से नफरत करता है। बाइडेन के मुताबिक, चीन, जापान और भारत में जेनोफोबिया की वजह से ही डवलेपमेंट नहीं हो पा रहा है। ये देश जेनोफोबिया की भावना की वजह से माइग्रेशन के नाम से डरते हैं। जेनोफोबिक उनको कहा जाता है, जो बाहरी लोगों से नफरत करते हैं। यानी बाइडेन ने भारत को बाहरी लोगों से नफरत करने वाला बताया।

क्या है जेनोफोबिया का मतलब: जैसे ही इस शब्‍द की चर्चा शुस्‍ हुई लोग इसका मतलब खोजने लगे। बता दें कि कैंब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक जेनोफोबिया का अर्थ विदेशियों, उनके रीति-रिवाजों, उनके धर्मों आदि को नापसंद करना या उनसे डरना से है। मरियम-वेबस्टर के मुताबिक जेनोफोबिया का मतलब- अजनबियों या विदेशियों या किसी भी अजीब या विदेशी चीज से डर और नफरत है। दूसरे शब्दों में कहें तो विदेशी लोगों को नापसंद करना जेनोफोबिया कहलाता है।

बाइडेन क्‍यों दे रहे ऐसे बयान: बता दें कि अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव है। बुधवार को बाइडेन एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अप्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, हमारी अर्थव्यवस्था के बढ़ने का एक मुख्य कारण आप लोग हैं। हम बाहरी लोगों का स्वागत करते हैं, लेकिन कई देश ऐसे लोगों को बोझ समझते हैं। चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह क्यों रुक रहा है, जापान को परेशानी क्यों हो रही है, रूस को क्यों दिक्कत है, भारत क्यों नहीं बढ़ रहा है, क्योंकि वे जेनोफोबिक हैं। वे अप्रवासियों को नहीं चाहते, लेकिन सच ये है कि अप्रवासी ही हमें मजबूत बनाते हैं।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

अगला लेख