स्मृति ईरानी का दावा, अमेठी में कांग्रेस ने स्वीकार की हार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (16:04 IST)
smriti irani on amathi : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि अमेठी में चुनावी मैदान में गांधी परिवार के किसी सदस्य का नहीं होना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने मतदान से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। ALSO READ: कांग्रेस ने अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए किशोरी लाल शर्मा को क्यों चुना?
 
अमेठी से निर्वतमान सांसद ईरानी ने संवाददाताओं से कहा कि गांधी परिवार का अमेठी में चुनावी मैदान में नहीं होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस ने सीट पर मतदान से पहले ही अपनी हार मान ली है। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस के करीबी के.एल. शर्मा द्वारा अमेठी सीट से नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर की।
 
गांधी परिवार का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अगर उन्हें लगता कि इस सीट पर जीत की कोई उम्मीद है तो वे यहां से चुनाव लड़ते, न कि अपना प्रतिनिधि उतारते।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान से पहले यहां एक इतिहास रचा गया है और 20 मई को जब लोग मतदान केंद्र पर जाएंगे तो वे एक बार फिर मोदीजी को अपना आशीर्वाद देंगे। अमेठी में एक नया इतिहास रचा जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अमेठी में किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। खुद को गांधी परिवार का सेवक कहने वाले किशोरी ने आज अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। ALSO READ: कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर
 
बहरहाल कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी यह मानकर चल रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि पार्टी ने यहां से सोनिया के सिपहसालार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को क्यों उम्मीदवार बनाया?
 
इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में शर्मा को बधाई दी। प्रियंका गांधी ने शर्मा को एक ऐसा समर्पित कार्यकर्ता बताया जिन्होंने हमेशा पूरी लगन से अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा की है।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वह हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।
 
उन्होंने कहा कि आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

अगला लेख