8 दिन तक गले में फंसे रहे नकली दांत, निकलने लगा खून

Webdunia
बुधवार, 14 अगस्त 2019 (12:45 IST)
ब्रिटेन के 72 वर्षीय रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन जैक को अपने सर्जन को नकली दांत के बारे में नहीं बताना खासा महंगा पड़ गया। डॉक्टर ने बगैर दांत निकाले ऑपरेशन कर दिया। छह दिन बाद वह फिर डॉक्टर के पास पहुंचा और बताया कि उसके गले से खून निकल रहा है, कुछ निगला नहीं जा रहा और कुछ भी खाने पर गले में असहनीय दर्द होता है।
 
BMJ केस रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उसके गले की जांच की, तो उन्हें कुछ भी असामान्य नहीं मिला। छाती के एक्स-रे और रक्त परीक्षण का आदेश देने के बाद, डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सांस नली में संक्रमण है, उसे दवाई देकर घर भेज दिया गया।
 
मरीज को फिर भी आराम नहीं मिला। लेटने पर उसे सांस लेने में भी मुश्किल हो रही थी, फिर उसने अपने सोफे पर सीधा बैठकर सोना शुरू कर दिया। इस तरह के हालात में वह फिर डॉक्टरों के पास पहुंचा।
 
लेख में हैरियट क्यूनिफ ने कहा, गले की हर तरह से जांच की गई पर यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसे समस्या क्या है। इस पर जैक की नासेंडोस्कोपी की गई। इस जांच में नाक के जरिए फाइबर ऑप्टिक कैमरा अंदर डाला गया। जांच में पता चला कि उसके गले में एक बड़ी सी चीज फंसी हुई है।
 
इस पर जैक ने बताया कि 8 दिन पहले जनरल सर्जरी के दौरान उसके नकली दांत गुम हो गए थे। नकली दांतों में नकली प्लेट और आगे के तीन दांत थे। बाद में ऑपरेशन कर इन दांतों को निकाला गया और मरीज को आराम मिला। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख