व्हाइट हाउस में सैंध

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (11:31 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस की दीवार फांदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस समय इस व्यक्ति ने दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश की, उस समय अमेरिका का प्रथम परिवार अंदर ‘थंक्सगिविंग’ का जश्न मना रहा था। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की दीवारों और द्वारों को अस्थाय‍ी तौर पर बंद कर दिया गया है।


इस व्यक्ति की पहचान जोसेफ केप्युटो के रूप में हुई है। जैसे ही जोसेफ ने उच्च सुरक्षा वाले इस परिसर में गुरुवार को दीवार लांघी, उसके तुरंत बाद ही यूएस सीक्रेट सर्विस के लोगों ने इसे पकड़ लिया। जोसेफ के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर जोसेफ केप्युटो व्हाइट हाउस परिसर की उत्तरी दीवार और द्वार (फेंस लाइन) फांद गया। इस द्वार के पार का रास्ता नॉर्थ ग्राउंड्स की ओर जाता है।

केप्युटो को तत्काल पकड़ लिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है। बयान में कहा गया कि इस समय आपराधिक आरोप लंबित हैं। उत्तरी और दक्षिणी फेंस लाइनों को अस्थाय‍ी तौर पर बंद कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?