मुनीर को किसने बताया सूट पहना ओसामा बिन लादेन, धमकी पर जताई नाराजगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (10:06 IST)
Asim Muneer news in hindi : पेंटागन के एक पूर्व विश्लेषक माइकल रुबिन ने एक बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल की बयानबाजी इस्लामिक स्टेट से सुनी गई बातों की याद दिलाती है। ALSO READ: अमेरिका की धरती से पाक सेना प्रमुख मुनीर की भारत समेत पूरी दुनिया को धमकी
 
उन्होंने कहा कि रुबिन ने कहा कि आसिम मुनीर सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं। परमाणु धमकी के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख को तुरंत बैठक से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए था और देश से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए था।
 
पेंटागन के पूर्व विश्लेषक ने कहा कि पाकिस्तान आधी दुनिया को परमाणु हथियारों से धमका रहा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उसने एक वैध राज्य होने का अपना अधिकार खो दिया है।
 
रुबिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक व्यापारी हैं और खरीद-फरोख्त के आदी हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि एक खराब शांति समझौता वास्तव में युद्ध को बढ़ावा दे सकता है। उनकी महत्वाकांक्षा नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की है।
 
गौरतलब है कि मुनीर ने अमेरिकी धरती से परोक्ष रूप से भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा। ALSO READ: पाकिस्‍तान के आसिम मुनीर की न्‍यूक्‍लियर धमकी पर क्‍या बोला भारत, क्‍या जवाब देंगे पीएम मोदी?
 
इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर की भारत के खिलाफ नई परमाणु धमकी ने उस देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता को लेकर लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं को और मजबूत किया है, जहां सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलीभगत में है। भारत सरकार किसी भी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पुंछ में भूस्खलन, नेशनल हाईवे बंद

ट्रंप ने फिर मानी पाकिस्तान की बात, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

भारत: क्या डे-केयर में भी सुरक्षित नहीं बच्चे

बिहार में बिल्ली ने मांगा निवास प्रमाण पत्र, नाराज कलेक्टर ने दर्ज कराई FIR

कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, CM सिद्धारमैया ने राज्यपाल से इसलिए मांगा था इस्‍तीफा

अगला लेख