Corona virus : WHO की चेतावनी, अब यूरोप बना महामारी का केंद्र...

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (11:46 IST)
फाइल फोटो जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप अब कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी का केंद्र बन गया है और चीन में इसके संक्रमण के चरम पर रहने के दिनों की तुलना में कहीं अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए कई यूरोपीय देशों ने कड़े कदम उठाए हैं।

संगठन प्रमुख टेडरोज ये गेब्रेएसोस ने कहा, अब यूरोप इस महामारी का केंद्र बन गया है। उन्होंने दुनियाभर में इस वायरस से हुई 5000 मौतों को दुखद बताया। वायरस का नया केंद्र बनने से पूरे यूरोप में चिंता की लहर है।

इस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए कई यूरोपीय देशों ने कड़े कदम उठाए हैं। इन देशों ने इटली से आवाजाही पर पाबंदियां लगाई हैं। यूरोपीय यूनियन के सभी 27 सदस्य देशों में वायरस पहुंच चुका है।

इन देशों में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22 हजार के पार पहुंच गया है। इटली के कुछ पड़ोसी देशों जैसे आस्ट्रिया और स्लोवेनिया ने अपनी सीमाओं पर यातायात पर सख्ती करना शुरू कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख