कौन बनेगा वेटिकन का अगला पोप? यह 7 नाम हैं सबसे आगे

दुनिया भर के कैथोलिक ईसाई समुदाय का शीर्ष धर्मगुरु होता है वेटिकल का पोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (15:07 IST)
Who will be the next Pope: कैथोलिक ईसाई समुदाय के शीर्ष धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अब यह चर्चा चल पड़ी है कि आखिर वेटिकन का अगला पोप कौन होगा। फिलहाल इस शीर्ष पद के लिए 7 नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। उल्लेखनीय है कि पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह 88 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 
 
यूं तो दुनिया में कई कार्डिनल पोप बनने की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन 7 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें फिलीपींस के लुई एंटोनियो, इटली के पेट्रो पैरोलिन, हंगरी के पीटर एर्डो, अमेरिका के रेमंड लियो बर्के, इटली के ही मैटो जुप्पी, नीदरलैंड के विलियम्स जैकब आइजक तथा माल्टा के मारियो ग्रेच के प्रमुखता से चर्चा में हैं। पोप के लिए पीटर तुर्कसन (घाना) और मार्क ओउलेट (कनाडा) के नाम भी चर्चा में हैं। 
ALSO READ: कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, कैसे चुना जाएगा नया पोप, क्या है प्रक्रिया
पोप के चुनाव में भारत की भी अहम भूमिका : पोप का चुनाव दुनिया भर के कार्डिनल करते हैं। वर्तमान में 252 कार्डिनल हैं। हालांकि पोप के चुनाव के लिए इलेक्टर्स की संख्या 120 तक सीमित है। वोटिंग का अधिकार 80 वर्ष से कम उम्र के कार्डिनल को ही होता है। भारत से भी एक कार्डिनल पोप के चुनाव में शामिल होंगे। 
 
ये 51 वर्षीय कार्डिनल जॉर्ज कूवाकड हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 में कार्डिनल्स के कॉलेज में नियुक्त किया गया था। कूवाकड एक वेटिकन राजनयिक और इंटररिलिजियस डायलॉग के प्रमुख भी हैं। कूवाकड पोप के दौरे और वैश्विक धार्मिक नेताओं के साथ संबंधों की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। सायरो मलाबार कैथोलिक चर्च के प्रमुख आर्कबिशप कार्डिनल जॉर्ज एलेंचरी भी वोटर थे, लेकिन 19 अप्रैल 2025 को 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने के कारण अब वे वोटर नहीं रहे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख