Hanuman Chalisa

विकीलिक्स ने बढ़ाई हिलेरी की मुश्किल

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (14:15 IST)
वॉशिंगटन। विकीलिक्स ने हिलेरी क्लिंटन के 3 भाषण जारी किए हैं, जो गोल्डमैन साक्स को पैसे के बदले दिए गए थे। इससे उनके और वॉल स्ट्रीट के सबसे बड़े खिलाड़ी के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है।
 
क्लिंटन के प्रचार अभियान ने उन टिप्पणियों की सचाई पर सवाल नहीं उठाया है, जो उन दस्तावेजों का हिस्सा है, जो विकीलिक्स ने प्रचार अभियान के अध्यक्ष जॉन पोडेस्ट की ई-मेलों से हैक किए हैं।
 
अभियान ने हैक के लिए रूस की सरकार को दोषी ठहराया है और आरोप लगाया है कि विकीलिक्स राष्ट्रपति पद की दौड़ में हिलेरी के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को मदद करना चाहता है। अमेरिकी सरकार का भी यही मानना है।
 
इस भाषणों में हिलेरी अन्य मुद्दों के अलावा वित्तीय नियमन, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ संबंधों और अमेरिकी विदेश नीति पर विकीलिक्स के पहले किए गए खुलासे के नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताती दिख रही हैं।
 
हिलेरी ने वित्तीय क्षेत्र के दिग्गज को ए भाषण तब दिए थे जब वे विदेश मंत्री के तौर पर पद छोड़ चुकी थीं और व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल हो गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

अगला लेख