गजब का जज्बा, बच्चे को जन्म दिया फिर 30 मिनट बाद ही एक्जाम में बैठी

Webdunia
पढ़ाई को लेकर किस हद तक जुनून हो सकता है, यह आप एक इथोपियन महिला से जान सकते हैं। दरअसल, अलमाज डेरेस नामक इस महिला ने पहले अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया और उसके 30 मिनट बाद ही परीक्षा देने भी बैठ गई। 
 
पश्चिम इथोपिया के मेटू की रहने वाली अलमाज (21) को उम्मीद थी कि वह अपने बच्चे के जन्म से पहले सेकंडरी स्कूल की परीक्षा दे देगी, लेकिन रमजान के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। 
 
बच्चे के जन्म के लिए सोमवार को अलमाज को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसी दिन उसकी परीक्षा भी शुरू होने वाली थी। ब बीबीसी के मुताबिक उसने कहा कि गर्भवती होना उसकी पढ़ाई में कोई समस्या नहीं था, लेकिन वह परीक्षा के लिए अगले साल तक इंतजार नहीं करना चाहती थी। महिला का जज्बा देखिए कि बच्चे के जन्म के आधे घंटे बाद ही वह अस्पताल में ही परीक्षा देने बैठ गई। 
 
महिला ने अंग्रेजी, अम्हेरिक भाषा और गणित का पेपर अस्पताल में ही दिया, जबकि अगले दो दिन वह अपने परीक्षाएं सेंटर पर ही देगी। महिला के पति टेडसे टुलू ने बताया कि अस्पताल में परीक्षा देने की अनुमति के लिए उसे स्कूल को राजी करना पड़ा।(साभार : बीबीसी)
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

LIVE: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

अगला लेख