शर्मनाक, पाकिस्तान में चोरी के आरोप में कपड़े उतरवाकर महिलाओं को पीटा

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (08:06 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक शर्मनाक घटनाक्रम में कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर 4 महिलाओं और 1 लड़की की कपड़े उतरवाकर सरेआम पिटाई की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना फैसलाबाद में हुई। पीड़िताओं की पिटाई करने से पहले फैसलाबाद की सड़कों पर महिलाओं की नग्न परेड कराई गई। 
 
महिलाओं वहां मौजूद लोगों से लगातार मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई भी इनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो देख यूजर्स ने इस तरह की दरिंदगी करने वाले लोगों को सजा दिए जाने की मांग की है।
 
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि हमने इस शर्मनाक घटना में शामिल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

देश को मिलेंगे 4 नए रेल नेटवर्क, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए परियोजनाओं की लागत

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

Donald Trump : भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप शायद वैश्विक एजेंसियों के ये आंकड़े देखना भूल गए

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें चिकित्सक, आपको ईश्वर के रूप में देखते हैं वे

EWS आवासों का अनुचित लाभ लेने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख