स्विट्जरलैंड में खुला दुनिया का पहला 'जीरो स्टार' होटल, मिलेंगी ये सुविधाएं

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (10:43 IST)
Photo - Twitter
स्विट्जरलैंड। अपने जीवन में आपने कई होटलों में दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ समय बिताया होगा। उनमे से कुछ 3 स्टार होते होंगे, कुछ 5 स्टार तो कुछ 7 स्टार। जैसे-जैसे स्टार बढ़ते जाते हैं, होटलों की सुविधाओं का स्तर बढ़ने लग जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी जीरो स्टार होटल के बारे में सुना है। किसी होटल को जीरो स्टार रेटिंग हम तब दिया करते थे, जब उसका खाना, स्टाफ व अन्य सुविधाएं हमे पसंद नहीं आती थी। लेकिन, आपको ये जानकार हैरानी होगी कि स्विट्जरलैंड में दुनिया का पहला 'जीरो स्टार होटल' खुल चुका है।
 
बिल्कुल सही सुना आपने, इस होटल में एक डबल बेड, कुछ तकिए और एक बेहद कीमती बेडसाइड लैंप भी दिया गया है। इतनी सुविधाएं होने के बाद भी इस होटल में सबसे जरूरी चीज नहीं है - और वो है खिड़की-दरवाजे और दीवार। इसके अलावा ये होटल किसी पहाड़ी या घाटी में नहीं बल्कि, सड़क के शोरगुल भरे वातावरण के पास बनाया गया है। इस होटल को दो भाइयों ने बनाया है, जिनका नाम फ्रैंक और प्रैट्रिक रिकलिन है। 
 
कई लोगों के लिए ये होटल किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। भला बिना चार-दीवारी के नीचे कौन सोना या वक्त बिताना पसंद करेगा? लेकिन, कई लोगों ने इसकी बुकिंग पहले से करवा ली है। कुछ लोगों ने इसे छुट्टियां बिताने और आराम करने के लिए सबसे खराब स्थानों में एक भी माना है। 
 
जरूरी सुविधाओं के अभाव में भी इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 275 पाउंड (26,453 रुपए) है। ना इस होटल में एसी है और ना ही कोई प्राइवेसी। इसके निर्माताओं ने कहा है कि नींद से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। हमारे द्वारा यह होटल दुनिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बनाया गया है। प्रत्येक मनुष्य के लिए यह जरूरी है कि वो समाज की समस्याओं को पहचाने और उन्हें बदलने का प्रयास करे। 
 
रिकलिन भाइयों का ये भी कहना है कि इस होटल में आकर लोग शोर-शराबे से भरे वातावरण में सड़क किनारे अपना समय बिता पाएंगे और दौड़ती-भागती दुनिया को आराम करते हुए देख पाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख