जिनपिंग के 'जहरीले' बोल, भारत के लिए खतरा

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (18:41 IST)
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालते ही सेना के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने 'इशारों' में यह आदेश दिया कि सेना युद्ध के लिए तैयार रहे। डोकलाम विवाद के बाद शी जिनपिंग के इस आदेश को भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीनी राष्ट्रपति ने देश की 2.3 मिलियन सेना को और मजबूत बनाने और युद्धों में किस तरह से जीत हासिल की जाए, के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया है।
 
गुरुवार को सत्ता पर दोबारा काबिज होने के साथ ही शी जिनपिंग ने सेना के टॉप अधिकारियों से बातचीत की। चीन में सेना को सत्ता और शक्ति का आधार माना जाता है। शी शक्तिशाली सेंट्रल मिलिट्री कमीशन और चीन मिलिट्री के मुखिया हैं, जो एकमात्र  आम नागरिक थे। इस बैठक में आर्मी के शीर्ष के अधिकारी मौजूद थे। सीएमसी ने  बुधवार को नई लाइन-अप में 7 लोगों के शामिल किया गया है। इससे पहले  इसमें 11 सदस्य होते थे।  
 
गौरतलब है कि शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस सम्मेलन से कुछ दिन  पहले पीएलए के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल किया था और सत्ताधारी पार्टी के कांग्रेस से  ठीक पहले दुनिया की सबसे बड़ी सेना में अपनी ताकत को और बढ़ाते हुए शी ने  उसमें नए जनरलों की नियुक्ति की थी। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख