यमन में पड़ सकता है पिछले 100 वर्षों का सबसे भयंकर अकाल

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (23:10 IST)
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब नीत गठबंधन सेनाओं के हवाई हमलों को नहीं रोका गया तो यमन में पिछले 100 वर्षों का सबसे भयंकर अकाल पड़ सकता है। यमन में संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों की समन्वयक लिसे ग्रांडे ने बताया कि अगर यमन में युद्ध जारी रहा तो अगले 3 महीनों में वहां के लगभग 1 करोड़ 30 लाख लोगों के समक्ष अकाल का खतरा पैदा हो जाएगा।
 
 
बीबीसी ने उनके हवाले से कहा कि हम लोग 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं और यह सोचा भी नहीं जा सकता है कि यमन में आने वाले दिनों में अकाल पड़ सकता है, जैसा कि इथियोपिया, बंगाल और सोवियत संघ के कुछ हिस्सों में काफी पहले देखा जा चुका है। हम में अधिकतर को भरोसा है कि ऐसा नहीं होगा लेकिन फिर भी वास्तविकता यह है कि यमन में ठीक ऐसा ही हो रहा है और हम इसे देख सकते हैं।
 
यमन में पिछले 3 वर्षों से खतरनाक गृहयुद्ध जारी है और वहां ईरान समर्थित विद्रोहियों से सऊदी अरब गठबंधन नीत सेनाएं लड़ रही हैं। देश की मुद्रा में काफी गिरावट आ गई है और पिछले 1 माह में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम दोगुने हुए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख