बीजिंग के एससीओ कार्यालय में पहली बार हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (16:13 IST)
सांकेतिक फोटो

बीजिंग। शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में शनिवार को पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही चीन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।


चीन में लोग योग को काफी पसंद करते हैं। यहां प्रत्‍येक साल योग दिवस का आयोजन किया जाता है। हालांकि एससीओ मुख्यालय में पहली बार योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। एससीओ के महासचिव राशिद अलीमोव के अलावा इस कार्यक्रम में चीन में भारत के राजदूत गौतम बम्बावले, उनकी पत्नी अमिता बम्बावले और कई देशों के राजदूतों सहित चीन में योग को पसंद करने वाले लोगों ने हिस्सा लिया।

एससीओ में चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं। इस संगठन में भारत और पाकिस्तान पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पिछले बार ही शामिल हुए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?

आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

भारत ने चीन से आयातित 4 रसायनों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क, जानें क्या होगा असर

मध्यप्रदेश के गुना में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

इजराइली हमलों में कम से कम 14 वैज्ञानिकों की मौत, कितना प्रभावित होगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगला लेख