खबर पढ़कर कांप जाएगी रूह, वोडका के साथ खाता था इंसानी मांस

Webdunia
मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (20:57 IST)
मॉस्को। रूस के गज़ सेल में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस व्यक्ति की हरकतें ऐसी हैं कि जानकर लोगों की रूह कांप जाए। आरोप था कि यह शख्स लोगों की हत्या कर उनका मांस शराब के साथ कच्चा ही खा जाता था। व्लादिमीर नामक 32 साल का यह युवक अब सलाखों के पीछे है।
 
नरभक्षी व्लादिमीर पहले लोगों को मारता था फिर उनका कच्चा मांस ही खा जाता था। वह इस मांस का उपयोग वोडका (एक प्रकार की शराब) के साथ करता था। 
 
जानकारी के मुताबिक व्लादिमीर ने इस साल मार्च के महीने में एक महिला और उसके दोस्त के साथ बहस होने के बाद दोनों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद उसके मन में इंसानी मांस खाने की इच्छा हुई। इसके बाद वह दोनों की लाश को घर में रखकर वह शराब लेने चला गया। 
 
शराब लाने के बाद नराधम व्लादिमीर ने दोनों का कच्चा मांस ही खाया। इस दौरान वह वोडका पीता रहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद व्लादिमीर ने एक और व्यक्ति की हत्या की। हालांकि जांच में पुलिस को कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। 
 
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान व्लादिमीर ने अपना गुनाह कबूल कर‍ लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख