तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज, परिवार ने मांगी फैन्स की दुआएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (00:05 IST)
famous tabla player Zakir Hussain : मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका से सैन फ्रेंसिस्को शहर के एक अस्पताल में जाकिर हुसैन का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि इस बीच उनके निधन की खबर आई। हालांकि देर रात इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी उनके निधन संबंधी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हुसैन की निधन की खबर के बीच एक्स पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दे दी।
<

ट्वीट (स्क्रीनशॉट) को हटाया जा रहा है क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मूल ट्वीट को हटा दिया गया है। परिवार, अस्पताल या सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास (जहां ऐसी खबरें हैं कि वह स्वास्थ्य जांच से गुजर रहे हैं) से अपडेट या आधिकारिक पुष्टि अभी भी प्रतीक्षित है। pic.twitter.com/3zm3awPi7t

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2024 >हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। उन्होंने कहा कि हुसैन को पिछले सप्ताह हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ चौरसिया ने कहा, 'हुसैन अस्वस्थ हैं और फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित हैं।'

अब खुद को उस्ताद का भानजा बताने वाले अमीर औलिया ने एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि जाकिर हुसैन के निधन की खबरें गलत चल रही हैं। ऐसी खबर हटाई जाएं और उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। हालांकि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है और ना उनके फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा हैं। इनपुट एजेंसिया 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख