भारत के डर से गिड़गिड़ाया जाकिर नाइक, बोला- माफ कर दो

Webdunia
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (18:37 IST)
भारत भेजने के डर से विवादित इस्लामी धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की अकड़ ढीली पड़ गई और उसने अपने भड़काऊ टिप्पणी के लिए मलेशिया सरकार से माफी मांग ली है। इससे पहले, सरकार ने उसके सार्वजनिक रूप से उपदेश देने पर भी रोक लगा दी है। 
 
हिन्दुओं और चीनियों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के बाद मलेशिया सरकार के मंत्री ही जाकिर के खिलाफ हो गए थे। मंत्रियों के साथ ही आम लोगों ने भी मांग शुरू कर दी थी कि जाकिर को वापस भारत भेज देना चाहिए, जहां से यह भागकर आया है। 
 
जाकिर ने हाल ही में विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी की थी, जिसमें उसने कहा था कि मलेशिया में हिन्दुओं को भारत में रह रहे मुस्लिमों की तुलना में 100 गुना ज्यादा अधिकार हासिल हैं। जाकिर ने कहा था कि हिन्दुओं की निष्ठा मोदी के प्रति ज्यादा है। उसने चीनियों को 'ओल्ड गेस्ट' बताते हुए मलेशिया से निष्कासित करने की बात कही थी। 
 
क्या कहती है सरकार : मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा है कि नाइक ने हदें लांघ दी हैं। कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी उसे निकाले जाने की अपील की है। पुलिस ने जाकिर से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की और उससे पूछा कि क्या वह जानबूझकर भड़काऊ बातें करता है। 
 
हालांकि नाइक ने कहा कि उसका इरादा कभी किसी व्यक्ति या समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। यह इस्लाम के मूल सिद्धांतों के भी खिलाफ है। इस गलतफहमी के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख