यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?

जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (10:35 IST)
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के एक सलाहकार ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। जेलेंस्की (Zelensky) के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है।ALSO READ: पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की
 
यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमेरिका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमेरिका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई। पोडोल्याक ने कहा कि ऐसे देश को प्रभुत्व क्यों सौंपा जाना चाहिए, जो एक हमलावर है, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और यूक्रेन के खिलाफ हमलों का जिम्मेदार है? हम इस रणनीति को अब भी नहीं समझ पाए हैं।ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान
 
यूक्रेन को समुचित जानकारी नहीं दी गई : पोडोल्यक ने कहा कि यूक्रेन को न तो आगे होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी गई और न ही इसके निष्कर्ष के बारे में बताया गया। अमेरिकी प्रशासन की ताकत के बल पर शांति की अवधारणा को बढ़ावा देने की बात करना मुझे विचित्र लगता है।ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात, शांति वार्ता की जगी उम्मीद
 
जेलेंस्की को चुनावों का सामना करना चाहिए : ट्रंप ने बुधवार को रूस के बयानों को दोहराते हुए दावा किया कि जेलेंस्की को चुनावों का सामना करना चाहिए, उनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था जबकि यूक्रेन ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं कराए जा सकते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर फिर से पोस्ट करके यह दावा किया कि जेलेंस्की बिना चुनावों के तानाशाह हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख