जापान में प्रधानमंत्री मोदी का चौथा दिन... (लाइव)

Webdunia
मंगलवार, 2 सितम्बर 2014 (13:59 IST)
जापान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा का आज चौथा दिन है। मोदी ने मंगलवार को टोक्यो में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा...
* राष्ट्रीयता और वैश्विकता से जुड़े सवाल पर मोदी ने कहा कि टूरिज्म मानव को वैश्विक मानव बनने के अवसर प्रदान करता है। 
* जो दुनिया को अपना मानता है, वहां संघर्ष की संभावनाएं नहीं होती हैं। 
* बुद्ध के कारण जापान भारत के साथ अपनापन महसूस करता है और भारत जापान के साथ अपनापन महसूस करता है।
* भारत तो हमेशा से ही वसुधैव कुटुंबकम की बात करता आया है। यह दर्शन भारत में हमेशा से रहा है। 
* भारत में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद न हों।
* भारत आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। आप मेक इन इंडिया के लिए तैयार हो जाइए, इसके लिए जो भी सुविधा होगी हम आपको उपलब्ध करवाएंगे।
* मेरी अप्रोच जनभागीदारी है अर्थात मिलकर काम करने की है। 
* जापान को कहीं और देखने की जरूरत नहीं है। 
* भुज के भूकंप से उपजी आपदा से निपटने के प्रश्न पर प्रधा
 
नमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे अपनी ताकत से ज्यादा अपने से मिलने वालों की ताकत पर भरोसा होता है। सरकार किसी से भेद नहीं करती। हमने भूकंप से निपटने की जिम्मेदारी उठाई। 
* भारत में सस्ता और स्किल्ड लोग हैं साथ ही माहौल भी अनुकूल है।
* भारत में ऐसी सरकार आई जो विकास के मुद्दे पर काम करना चाहती है।
* इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी बढ़ती जीडीपी है। यह हमारी पॉलिसी की ओर ही इशारा करता है। 
* आप भारत के साथ आइए। हम एशिया की समृद्धि के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। 
* भारत में अब रेड टेप नहीं बल्कि रेड कारपेट आपका इंतजार कर रही है।

* हमने इस दिशा में बहुत काम किए हैं।
* भारत में लालफीताशाही की समस्या थी। 
* जापान के लिए अब भारत सबसे अनुकूल जगह है।
* हमारे यहां डेमोक्रसी, डेमोग्राफी और डिमांड भी है।
* भारत में युवा आबादी है और युवा सोच भी है। 
* भारत सबसे बड़ा बाजार है। 
* 100 दिनों में भारत की सरकार कई अहम फैसले लिए। हमने तेज गति से इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
* स्माल स्केल इंडस्ट्री को हम आमंत्रित करना चाहते हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 
* हम छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देना चाहते हैं।
* मेट्रो के लिए भारत के 50 शहर कतार में, इससे आपको काफी व्यवसाय मिल सकता है। 
* यदि आप डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में आते हैं तो इससे भारत की जरूरतें तो पूरी होंगी ही मगर दूसरे देशों की जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं।
* भारत जापान के बिना अधूरा और जापान भारत के बिना अधूरा है।
* भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अग्रणी है, जबकि जापान हार्डवेयर के क्षेत्र में आगे हैं। ऐसे में दोनों एक हो जाएं तो पूरी दुनिया में चमत्कार कर सकते हैं।
* 2007-12 के जापान दौरे से बहुत कुछ सीखा है। 
* व्यापार के लिए भारत से बढ़कर अनुकूल जगह कहीं नहीं। 
* मैंने एनडीए सरकार बनने के बाद 'मेक इन इंडिया' का नारा दिया है।
* जापान को लो कॉस्ट मैन्युफैक्चरिंग के संभावनाएं भारत में हैं।
* आपने जो चमत्कार 10 साल में जापान में किया है, वह आप भारत में सिर्फ दो साल में कर सकते हैं।
* यदि आप अपने प्रोडक्ट को दुनिया में पहुंचाना चाहते हैं तो भारत आपके लिए गॉड गिफ्ट की तरह है।
* भारत में बाजार की अपार संभावनाएं हैं।
* नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने मारुति वालों से कहा था कि आप गुड़गांव में कार बनाते हैं तो आपको समुद्र से ले जाने के लिए 9000 अलग से खर्च करना होते हैं, लेकिन यही कार यदि आप समुद्र के किनारे बनाएंगे तो यह 9000 बच सकते हैं।
* भारत की नीति लुक ईस्ट और जापान की नीति लुक इंडिया।
* जापान लुक एट इंडिया मूड में आगे बढ़ रहा है। 
* क्लाईमेट चैंज हैबिट चैंज के कारण हुआ।
 
 
मोदी ने बजाया ड्रम, छात्रों से बोले...

* आप भारत आते हैं तो बहुत अच्छी स्मृतियां लेकर आप लौटेंगे।
* यदि आप तय कर लें कि आपको रोज नई डिश खाने है तो भारत में छह माह तक आप रोज नई डिश खा सकते हैं।
* पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
* मोदी ने तक्षशिला, नालंदा का जिक्र किया। 
* शांति और अहिंसा के लिए देश की प्रतिबद्धता 'भारतीय समाज के डीएनए' में रची बसी है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि या प्रक्रियाओं से बहुत उपर है।
* एक छात्र के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, 'भारत भगवान बुद्ध की धरती है। बुद्ध शांति के लिए जिये और हमेशा शांति का पैगाम दिया तथा यह संदेश भारत में गहराई तक व्याप्त है।'
* भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी।
* पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
* मोदी ने अपने भाषण में तक्षशिला, नालंदा का जिक्र किया। 
* छात्राओं ने ली मोदी के साथ सेल्फी।
* टीसीएस के कार्यक्रम में मोदी ने ड्रम बजाकर मोहा जापानी छात्रों का मन। 
* आज जापान के सम्राट से भी होगी मोदी की मुलाकात।
* भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?