मलाला देंगी संयुक्त राष्ट्र में पहला भाषण

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013 (17:57 IST)
FILE
लंदन। लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने पर तालिबान द्वारा गोली मारे जाने के बाद महिला अधिकारों की वैश्विक आईकन के तौर पर उभरी पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफजई अपने 16वें जन्मदिन के मौके पर 12 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र में युवाओं की एक बैठक को संबोधित करेंगी। मलाला के जन्मदिन को दुनियाभर में ‘मलाला डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।

वैश्विक शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन ने बताया कि मलाला लड़कियों की शिक्षा के अभियान को लेकर दृढ़ हैं और वे संयुक्त राष्ट्र में विशेष रूप से आयोजित दुनियाभर से आए युवाओं की बैठक को संबोधित करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वुक जेरेमिक और वैश्विक शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन द्वारा मलाला के इस पहले भाषण का आयोजन किया जा रहा है।

सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा के संरक्षण के लिए आयोजित यूथ कैंपेन के लांच में दुनियाभर के करीब चार हजार युवाओं के शमिल होने का अनुमान है। दुनिया भर के करीब छह करोड़ 10 लाख लोग आज प्राथमिक शिक्षा से महरूम हैं। ब्राउन ने कहा, मलाला दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा के लिए एक सच्ची प्रेरणा और चमकता सितारा हैं।

ब्राउन ने कहा, उनके इस साहस और दृढ़ संकल्प को लेकर मैं उनकी प्रशंसा करता हूं और मुझे यकीन है कि प्रत्येक लड़के और लड़कियों को स्कूल तक पहुंचाने के इस अभियान में वे एक सच्चे नेता के तौर पर उभरेंगी। बर्मिंघम में इलाज के बाद मलाला स्कूल तो लौट आई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई सार्वजनिक भाषण नहीं दिया है। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय