मुशर्रफ गिरफ्तार, घर में ही रहेंगे कैद....

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013 (11:09 IST)
FILE
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को वर्ष 2007 में आपातकाल लागू करने संबंधी एक मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

मुशर्रफ इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले पूर्व सेना प्रमुख बन गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने 69 वर्षीय पूर्व सैन्य शासक को शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद अब्बास शाह की अदालत ले गए।

न्यायाधीश से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुशर्रफ की हिरासत की जरूरत नहीं है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है।

बहरहाल उन कई लोगों के वकीलों ने मुशर्रफ को पुलिस हिरासत में रखे जाने पर जोर दिया जिन लोगों ने वर्ष 2007 में आपातकाल लागू करने और सर्वोच्च न्यायपालिका के 60 से अधिक सदस्यों को हिरासत में रखे जाने को लेकर मुशर्रफ के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं।

इन वकीलों ने यह भी सवाल किया कि मुशर्रफ को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ियां क्यों नहीं लगाईं। मुशर्रफ के वकील कमर अफजल ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में रखा जाना चाहिए क्योंकि उनकी (मुशर्रफ की) जान को गंभीर खतरा है।

मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। उन पर आतंक फैलाने की धाराएं भी लगाई गई। वे दो दिन तक अपने ही घर में कैद रहेंगे। उन्हें अब आतंक विरोधी कोर्ट में पेश होना होगा।

टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दर्जनों पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान मुशर्रफ को न्यायाधीश के छोटे से कार्यालय में ले जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में सलवार-कमीज और जैकेट पहने मुशर्रफ परेशान दिख रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्राधिकारियों ने मुशर्रफ को न्यायिक हिरासत में रखे जाने के लिए कहा था, क्योंकि ऐसा करने पर इस्लामाबाद का प्रशासन चक शहजाद स्थित उनके फॉर्म हाउस को ‘उपजेल’ घोषित कर वहां पूर्व सैन्य शासक को हिरासत में रख सकेगा।

प्राधिकारी इसी उपाय पर अधिक जोर दे रहे हैं, क्योंकि मुशर्रफ की जान को खतरा देखते हुए अधिकारी उन्हें जेल में नहीं रखना चाहते।

वर्ष 2007 में आपातकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायमूर्ति इफ्तिखार चौधरी सहित दर्जनों न्यायाधीशों को हिरासत में रखने के लिए मुशर्रफ के खिलाफ दर्ज एक मामले की जांच में पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग न करने के आरोप में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुशर्रफ की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। (भाष ा/वेबदुनिय ा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया