हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2012 (13:01 IST)
WD
दुनिया भर में अनुयायियों की संख्या के लिहाज से ईसाई सबसे बड़ा, जबकि हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इस्लाम दूसरे स्थान पर है। हिंदू धर्मावलंबियों की 97 फीसदी संख्या भारत, नेपाल और मारीशस में रहती है।

‘प्यू’ के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में दुनिया के बहुसंख्यक हिंदू रहते हैं और यह सभी प्रमुख धर्मों का देश है।

इस अध्ययन के अनुसार दुनिया भर में 2.2 अरब ईसाई (विश्व जनसंख्या का 32 फीसदी), 1.6 अरब मुस्लिम (23 फीसदी), एक अरब हिंदू (15 फीसदी), करीब 50 करोड़ बौद्ध (सात फीसदी) और 1.4 करोड़ यहूदी (0.2 फीसदी) है। ये आंकड़े 2010 के हैं।

इसके अलावा 40 करोड़ से अधिक लोग अफ्रीका, चीन, अमेरिकी क्षेत्र और ऑस्ट्रेलिया के कई पारंपरिक पंथों-धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। करीब 5.8 करोड़ लोग दूसरे धर्मों मसलन बहाई, जेन, सिख तथा पारसी से ताल्लुक रखते हैं।

प्यू का कहना है कि 87 फीसदी हिंदू तीन देशों भारत, मारीशस और नेपाल में रहते हैं, जबकि 87 फीसदी ईसाई दुनिया के 157 ईसाई बहुल देशों में रहते हैं।

वैश्विक स्तर की पूरी आबादी में औसत आयु वाले लोगों की बात करें तो मुसमलमानों में 23 साल और हिंदुओं में 26 साल है। दुनिया भर में पूरी आबादी की बात करें तो मध्य आयु 28 साल है। अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया भर की मुस्लिम आबादी के 11 फीसदी भारत में बसते हैं। इंडोनेशिया के बाद भारत मुस्लिम आबादी वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।

वैश्विक मुस्लिम आबादी के इंडोनेशिया में 13 फीसदी, भारत में 11 फीसदी, पाकिस्तान में 11 फीसदी, बांग्लादेश में आठ फीसदी, नाइजीरिया में पांच फीसदी, मिस्र में पांच फीसदी, ईरान में पांच फीसदी और अल्जीरिया में दो फीसदी और मोरक्को में दो फीसदी मुसलमान रहते हैं।

विश्व के 49 देशों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। दुनिया के करीब 73 फीसदी मुसलमान इन्हीं देशों में बसते हैं। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?