Hanuman Chalisa

बोथा आईपीएल के लिए तैयार

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2015 (22:42 IST)
कोलकाता। ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन के चोटिल होने के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में  शामिल किए गए दक्षिण अफ्रीकी योहान बोथा ने शनिवार को कहा कि वे तीन सप्ताह के विश्राम के  बाद तरोताजा महसूस कर रहे हैं और आईपीएल आठ टूर्नामेंट के व्यस्त कार्यक्रम के लिए पूरी तरह  तैयार हैं।

बोथा ने कहा, मुझे आठ या दस दिन पहले पता चला। मैंने अपना आखिरी मैच बिग बैश में खेला  था। मुझे लगभग तीन सप्ताह के विश्राम का समय मिला जो कि लंबे सत्र से पहले बुरा नहीं था।

इससे  पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके बोथा ने केकेआर की टीम में  शामिल होने के बारे में कहा, यह निश्चित तौर पर हैरान करने वाला था। मुझे नहीं पता था कि क्रिस  लिन चोटिल है। मैं नहीं जानता था कि उनकी चोट कितनी गंभीर थी।

इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे निचले क्रम में बल्लेबाज के रूप में  योगदान देंगे तथा वे टीम के लिए तीन भूमिकाएं निभाने पर ध्यान दे रहे हैं। बोथा ने कहा, चाहे  स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, यदि आप छठे, सातवें या आठवें नंबर पर कुछ उपयोगी रन बनाते हो  तो इससे किसी भी टीम को मदद मिलती है।

इससे आप बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।  उन्होंने कहा, यदि आप स्पिन करा सकते हैं और बल्लेबाजी कर सकते हैं और अच्छा क्षेत्ररक्षण करते  हों तो फिर आप अपनी टीम के लिए तीन भूमिकाएं निभा सकते हो। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना