चेन्नई का अजेय अभियान जारी, मुंबई की चौथी हार

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (00:44 IST)
मुंबई। ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम की सलामी जोड़ी से मिली तूफानी शुरुआत की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आईपीएल आठ में आज यहां मुंबई इंडियन्स को 20 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराया। मुंबई की यह लगातार चौथी हार है। 
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों से उबरकर सात विकेट पर 183 रन बनाए। उसकी तरफ से कीरोन पोलार्ड ने दसवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। 
 
रोहित ने 50 रन की पारी खेली। मुंबई ने आखिरी दस ओवरों में 121 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से आशीष नेहरा ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। स्मिथ (30 गेंद पर 62 रन) और मैकुलम (20 गेंद पर 46 रन) ने पहले विकेट के लिए केवल 7.2 ओवर में 109 रन जोड़कर चेन्नई को तूफानी शुरूआत दिलाई। बाद में सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए। 
 
चेन्नई ने केवल 16.4 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाकर तीन मैचों में अपने अंकों की संख्या छह पर पहुंचाई। इससे मुंबई का आईपीएल आठ में पहली जीत का इंतजार बढ़ गया। अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर मैकुलम और स्मिथ ने शुरू से ही 15 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए। 
 
इन दोनों ने मुंबई के मुख्य गेंदबाज लसिथ मलिंगा को निशाने पर रखा, जिन्होंने अपने पहले दो ओवरों में 33 रन लुटए। उनके पहले ओवर में 12 और दूसरे ओवर में 21 रन बने। स्मिथ और मैकुलम ने इस ओवर में दो-दो चौके जड़े।
 
स्मिथ ने पहले छह ओवरों में ही 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था। मैकुलम ने पवन सुयाल की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे छक्का जड़कर सातवें ओवर में चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। 
 
मैकुलम हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। हरभजन की गेंद पर गलत टाइमिंग से लगाया गया उनका शॉट विनय कुमार के पास आसान कैच के रूप में चला गया। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। स्मिथ भी इसी ओवर की आखिर गेंद पर स्लाग स्वीप करने के प्रयास में मिडविकेट पर कैच थमा बैठे। उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल हैं। 
 
मलिंगा ने अपने दूसरे स्पैल में दो ओवरों में केवल सात रन दिए और फाफ डु प्लेसिस (11) का विकेट लिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (3) अधिक देर तक नहीं टिक पाए लेकिन रैना ने आसानी से रन बटोरे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। ड्वेन ब्रावो (नाबाद 13) ने पोलार्ड पर पहले चौका और फिर विजयी छक्का जड़ा।
 
मुंबई की पारी में हरभजन को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेली गई 64 रन की पारी के कारण ऊपरी क्रम में उतारा गया लेकिन 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्लिप में आसान कैच देकर पैवेलियन लौटे। 
 
दस ओवर तक मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 62 रन था। रोहित ने एक छोर संभाले रखा था जबकि पोलार्ड ने क्रीज पर उतरने के तुरंत बाद जडेजा पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने बाएं हाथ के इसी स्पिनर के अगले ओवर में 26 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है। 
 
धोनी को ऐसे में नेहरा को अपना आखिरी ओवर करने के लिए बुलाना पड़ा जो रोहित को आउट करके कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे। रोहित ने इससे ठीक पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 31 गेंद खेली तथा पांच चौके और एक छक्का लगाया। 
 
पोलार्ड ने केवल 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। डेथ ओवरों में नए बल्लेबाज अंबाती रायुडु (16 गेंद पर 29 रन) ने तेजी से रन बनाने के कौशल का अच्छा नमूना पेश किया। उन्होंने मोहित शर्मा के ओवर में दो छक्के जड़े। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया