Hanuman Chalisa

क्रिस गेल का मां को जन्मदिन का तोहफा

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2015 (08:04 IST)
कोलकाता। अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर क्रिस गेल ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेली गई 96 रन की तूफानी पारी को अपनी मां को समर्पित किया, जिनका शनिवार को जन्मदिन था।
 
गेल ने आरसीबी की तीन विकेट से जीत के बाद कहा, 'दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया और ईमानदारी से कहूं तो मैं शिकायत नहीं कर सकता। मैं अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देना चाहता हूं। उम्मीद है कि वह इसे देख रही होगी। यह पारी आपके लिए थी मां।
 
गेल ने कहा कि हर्षल पटेल के साथ उनकी साझेदारी और मोर्ने मोर्कल का उनका कैच छोड़ना मैच के टर्निंग प्वाइंट रहे। उन्होंने कहा कि हम विकेट गंवा रहे थे और इसके बाद एबी डिविलियर्स ने तेजी से रन बनाये लेकिन वह भी आउट हो गया। मेरे लिहाज से पटेल के साथ बल्लेबाजी करना और मोर्कल का मेरा कैच छोड़ना टर्निंग प्वाइंट रहे। मैंने पटेल से कहा कि वह नारायण पर छक्का लगाए। वह चूक गया। मैंने उससे कहा कि फिर कोशिश करो और वह सफल रहा।
 
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान कोहली ने कहा कि यह हमारी बेहतर जीत में से एक है। मैं इसे सर्वश्रेष्ठ नहीं कहूंगा। मुझे गेल को बल्लेबाजी करते हुए देखकर खुशी हुई। उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की जैसे कि वह टी20 में हमेशा करता था। सवाल उनकी फिटनेस को लेकर था लेकिन उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है।
 
मोर्ने मोर्कल ने दो बार गेल को जीवनदान दिया और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि दो बार उनके कैच छोड़ना टीम को महंगा पड़ा।
 
गंभीर ने कहा, 'हमारी तरह से किसी भी तरह से कम प्रयास नहीं किए लेकिन यदि आप उसके (गेल) कैच छोड़ोगे तो उसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए।
 
केकेआर की पारी के दौरान अर्धशतक जमाने वाले गंभीर ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि मैंने कितने रन बनाये। यह मायने रखता है कि हमारे पास कितने अंक हैं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना