Hanuman Chalisa

सैमी बोले, हम बेपरवाह होकर खेलेंगे...

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (20:15 IST)
बेंगलुरु। मुंबई इंडियंस भले ही लगातार चार मैच गंवाने से पस्त है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर डेरेन सैमी ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम अपने प्रतिद्वंद्वी को हल्के से नहीं लेगी और आईपीएल आठ के लिए होने वाले मैच में स्वच्छंद क्रिकेट खेलेगी। 
 
मुंबई एकमात्र टीम है जिसने अब तक आईपीएल आठ में खाता नहीं खोला है। उसे अपने चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन सैमी ने कहा कि मुंबई के खिलाफ जीत पक्की नहीं मानी जा सकती। 
 
सैमी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, टी20 में दोनों टीमों के पास अच्छे मौके होते हैं। मुंबई के पास कुछ मैच विजेता है। हां, हम उनके खिलाफ जीत पक्की मानकर नहीं चल सकते। हमें अपनी रणनीति के अनुसार चलने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा, चाहे मुंबई, चेन्नई, दिल्ली डेयरडेविल्स हो, हम उन सभी का सम्मान करते हैं। यह अच्छा खेल दिखाने और अपनी रणनीति के अनुसार चलने से जुड़ा हुआ है। 
 
सैमी ने कहा, पिछले वर्षों में जब आरसीबी के खिलाफ खेला, तब मैंने उन्हें देखा कि वे जितना बेपरवाह होकर खेलते हैं, उतना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कप्तान (विराट कोहली) भी इसी पर जोर देते हैं कि बेपरवाह होकर खेलो और कल भी हम ऐसा ही करेंगें। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना