Hanuman Chalisa

धोनी सबसे धैर्यवान कप्तान : हसी

Webdunia
मंगलवार, 7 अप्रैल 2015 (08:19 IST)
चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी को सबसे धैर्यवान कप्तान करार देते हुए कहा कि वह चाहेंगे कि पारी के अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान जैसा धैर्य उनके अंदर भी हो।
 
मुंबई इंडियन्स के साथ एक सत्र बिताने के बाद यह 39 वर्षीय बल्लेबाज बुधवार से शुरू हो रहे आईपीएल आठ में एक बार फिर धोनी की टीम का हिस्सा होगा।
 
आईपीएल की वेबसाइट ने हसी के हवाले से कहा, 'मुझे उसकी ताकत पसंद है। मैं चाहूंगा कि पारी के अंत में उसके जैसा धैर्य मेरे अंदर भी हो। कभी कभी मुझे लगता है कि मेरे अंदर भी यह है लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि मेरे पास यह नहीं है। पारी के अंत में धोनी बल्ले से लाजवाब है क्योंकि वह धैर्यवान है और वह सारी रणनीति बनाकर रखता है।'
 
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का मानना है कि धोनी बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हमेशा सकारात्मक रहता है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना