Hanuman Chalisa

मैक्सवेल ने खुद को निराश किया-बेली

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2015 (10:26 IST)
बेंगलुरु। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेली ने कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में लचर प्रदर्शन करके खुद को निराश किया है।
 
बेली ने कहा ‍कि उन्हें उम्मीद है कि सात हार के बावजूद उनकी टीम प्लेआफ में जगह बना सकती है। मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल के पांच मैचों में केवल 62 रन बनाए हैं।
 
बेली ने कहा कि मैक्सवेल ने निश्चित तौर पर खुद को निराश किया है। मैक्सवेल एक अलग तरह की क्रिकेट खेलता है और कई बार हम जैसा चाहते हैं वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाता है। वह विश्व कप खेलकर यहां आया और उसे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में समय गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में अंतर है।
 
किंग्स इलेवन ने अब तक नौ में से सात मैच गंवाए हैं और टीम सबसे निचले पायदान पर है लेकिन बेली को लगता है कि टीम अब भी प्लेआफ में पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि अभी काफी खेल बचा हुआ है और हमें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है।  (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप