Hanuman Chalisa

मुंबई इंडियंस में आत्मविश्वास की कमी : रोहित शर्मा

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2015 (22:21 IST)
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन शिकस्त के साथ खराब शुरुआत करने वाले पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बुधवार को यहां स्वीकार किया कि उनकी टीम में आत्मविश्वास की कुछ कमी है।
वंचित बच्चों के लिए मुंबई इंडियंस-रिलायंस फाउंडेशन के ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ अभियान के इतर रोहित ने कहा, मुझे पता है कि हमने तीन मैच गंवाए हैं। हम कई चीजें सही नहीं कर रहे हैं। हम इन चीजों पर काम कर रहे हैं। हम उस बाधा को पार करने में असफल रहे हैं जिसे हमें पार करना चाहिए और हमारी गेंदबाजी या बल्लेबाजी में कुछ कमी है। यह आत्मविश्वास का सवाल है। हमें खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना होगा। 
 
पोंटिंग ने कहा, एक समूह के रूप में फिलहाल हमारे अंदर आत्मविश्वास की कुछ कमी है। टूर्नामेंट में अब तक हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पिछले कुछ मैचों को देखें तो हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमें पूरे 40 ओवर अच्छा खेलें और सिर्फ 25 या 30 ओवर नहीं जैसा कि हम अभी कर रहे हैं। 
 
उन्‍होंने कहा, मुंबई को अब तक हुए तीन मुकाबलों में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स और पिछले साल के उप विजेता किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
 
रोहित ने हालांकि कहा कि पिछले साल भी टीम को पहले पांच मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी और उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी वह ऐसा करने में सफल रहेंगे। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना