Hanuman Chalisa

नारायण की उपस्थिति से प्रभावित नहीं हुआ केकेआर : बेलिस

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2015 (22:45 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि ब्रैड हॉग ने उनकी टीम सुनील नारायण की कमी नहीं खलने दी लेकिन वे अब भी आईपीएल में वेस्टइंडीज के स्पिनर को चाहते हैं। 
बीसीसीआई ने नारायण को ऑफ स्पिन करने से रोक दिया था। उनके गेंदबाजी एक्शन का तीसरा परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। नारायण की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के 44 वर्षीय चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग ने चार मैचों में आठ विकेट लिये। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। 
 
बेलिस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमारे स्पिनरों विशेषकर सुनील की जगह चुने गए हॉग के प्रदर्शन से हम आसानी से दौर से गुजरने में सफल रहे। इससे वास्तव में टीम पर बहुत अधिक असर नहीं पड़ा।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हम चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द वापसी करके खेलें। वह हमारी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह हमारी टीम के लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।’ 
 
बेलिस ने कहा, ‘चैंपियन्स लीग टी20 के बाद उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की थी। यदि आप इस सत्र के पहले दो या तीन मैच देखें तो उनका एक्शन बहुत अच्छा था। एक समय के बाद दबाव में शरीर भी उस उस एक्शन पर लौट आता है जिसका आप अक्सर इस्तेमाल करते थे।’ (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना