Hanuman Chalisa

जीत की हैट्रिक के बाद मुंबई का सामना दिल्ली से

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2015 (16:20 IST)
मुंबई। लगातार तीसरी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में मंगलवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेंगे।

मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 23 रन की जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी करने वाली मुंबई की टीम डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से पूर्व अच्छी लय में है।

दूसरी तरफ डेयरडेविल्स की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है और रविवार रात उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मुंबई और दिल्ली दोनों के 9-9 मैचों में 8-8 अंक हैं लेकिन डेयरडेविल्स की टीम बेहतर नेट रनरेट के कारण 1 स्थान ऊपर चल रही है। डेयरडेविल्स 6ठे जबकि मुंबई 7वें स्थान पर है।

मुंबई के लिए अच्छी खबर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल का फॉर्म में लौटना है जिन्होंने रविवार को सत्र का पहला अर्द्धशतक जमाया और साथी सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।

ऐसा लगता है कि चोट के कारण कुछ खिलाड़ियों को गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने सही संयोजन हासिल कर लिया है।

दूसरी तरफ रविवार के मैच में दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसका क्षेत्ररक्षण तो बदतर था। टीम को अगर मुंबई की थकान का फायदा उठाना है तो जल्द से जल्द एकजुट होना होगा।
युवराज सिंह की खराब फॉर्म भी दिल्ली के लिए चिंता का सबब है। मुंबई की टीम अच्छी लय में है, लेकिन एक और हार उसकी प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका दे सकती है।

मुंबई का मध्यक्रम काफी प्रभावी है, जो अच्छी शुरुआत का फायदा उठा सकता है। टीम के पास श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलेनाघन जैसे गेंदबाजी हैं, जो डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। इसके अलावा टीम के पास हरभजन सिंह जैसा अनुभवी गेंदबाज भी है।

कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस के विजयी अभियान को थामने और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की दिल्ली की राह आसान नहीं होगी। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना