Hanuman Chalisa

हम अब भी प्ले ऑफ में जगह बना सकते हैं : एंजेलो मैथ्यूज

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2015 (16:33 IST)
मुंबई। दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रदर्शन में भले ही निरंतरता की कमी हो लेकिन टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भरोसा है कि उनकी टीम पासा पलटते हुए आईपीएल-8 के प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रहेगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पूर्व श्रीलंका के कप्तान मैथ्यूज ने कहा कि हम मुंबई के खिलाफ (23 अप्रैल को दिल्ली में) काफी अच्छा खेले। हमें मुंबई के खिलाफ (सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में) और मुंबई में खेलने का एक और मौका मिलेगा। हमें दौड़ में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है। टूर्नामेंट में अब भी कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी का भी बुरा दिन हो सकता है। मुंबई के लिए बुरा दिन हो सकता है। हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां पिछले मुकाबले में खराब क्षेत्ररक्षण पर मैथ्यूज ने कहा कि मुझे लगता है कि क्षेत्ररक्षण के कारण हमने मैच गंवाया।


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट में दिल्ली का सबसे खराब क्षेत्ररक्षण था। मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। हमें जल्द वापसी करनी होगी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना