Hanuman Chalisa

किंग्स इलेवन ने मार्श और जॉनसन को छुट्टी दी

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2015 (16:45 IST)
मोहाली। आईपीएल आठ के प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शॉन मार्श और मिशेल जॉनसन को ऑस्ट्रेलिया के 27 मई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां जारी बयान में कहा कि हमारे दो खिलाड़ियों शॉन मार्श और मिशेल जॉनसन को आगामी वेस्टइंडीज दौरे की तैयारियों के सिलसिले में उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी गई है। 
 
भले ही ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए काफी महत्व रखते हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया लेकिन हम अपने खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।  किंग्स इलेवन को अभी तीन और मैच खेलने हैं। उसे अब तक 11 मैचों में नौ में हार का सामना करना पड़ा है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप