Hanuman Chalisa

वानखेड़े में जीत का जश्न मनाएगा मुंबई इंडियंस

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2015 (15:06 IST)
कोलकाता। मुंबई इंडियंस आईपीएल-8 में अपनी खिताबी जीत का जश्न सोमवार शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मनाएगा और उसने इसमें शामिल होने के लिए अपने प्रशंसकों को भी न्योता दिया है।


मुंबई इंडियंस की टीम अपने मेंटर सचिन तेंदुलकर और मालिक नीता अंबानी के साथ सोमवार को यहां से मुंबई रवाना होगी और वानखेड़े में जश्न रात 8 बजे से शुरू होगा।

टीम के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई इंडियंस अपनी टीम के समर्थकों को भी 7 बजे के बाद वानखेड़े में देखना चाहता है। यह ऐसा जश्न होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क होगा और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर समर्थकों को प्रवेश करने दिया जाएगा। यह प्रशंसकों के लिए अपनी टीम के साथ जीत का जश्न मनाने का पहला मौका होगा।

इससे पहले 2013 में सीमित स्तर पर जश्न मनाया गया, क्योंकि तब टीम मालिक देश से बाहर गए हुए थे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना