Hanuman Chalisa

मात्र 300 रुपए में लीजिए आईपीएल फाइनल का लुत्फ

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2015 (15:27 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दर्शकों और क्रिकेटप्रेमियों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तोहफा दिया है और आईपीएल के मौजूदा सत्र के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल मुकाबलों के लिए टिकट की न्यूनतम राशि 300 रुपए रखी है।
 
बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है और इसकी न्यूनतम राशि 300 रुपए रखी गई है।
 
दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 22 मई को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा जिसमें पहले क्वालीफायर की हारी हुई टीम और एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीमें भिड़ेंगी। 
 
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर फाइनल मैच पहले और दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीमों के बीच 24 मई को खेला जाएगा।
 
इसके साथ ही बोर्ड ने जानकारी दी कि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच 20 मई को पुणे में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री डेक्कन जिमखाना क्लब में शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। (वार्ता)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप