Hanuman Chalisa

आईपीएल ओपनिंग नाइट में रहेगा सितारों का जलवा

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2015 (22:51 IST)
नई दिल्ली। सैफ अली खान, रितिक रोशन और अनुष्का शर्मा सहित कई जानी मानी बॉलीवुड की हस्तियां सात अप्रैल को कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-8 के उद्घाटन समारोह को  अपने जलवे से रोशन करेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान में बताया कि  उद्घाटन समारोह की मेजबानी सैफ अली खान संभालेंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियां परफार्म करेंगी  जिनमें फरहान अख्तर और उनका बैंड, शाहिद कपूर, अनुष्का, प्रीतम और उनका बैंड तथा सुपर  स्टार रितिक रोशन शामिल हैं।

ठाकुर ने कहा, सभी आठ टीमों के कप्तान समारोह में मौजूद रहेंगे और एमसीसी खेल भावना तथा  आईपीएल के मूल्यों की शपथ लेंगे। गत चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ट्रॉफी  को मैदान में रखेंगे और इसके साथ ही आईपीएल का आठवां सत्र शुरू हो जाएगा।

बीसीसीआई सचिव ने कहा, आईपीएल उद्घाटन समारोह की टिकट 200 रुपए से शुरू हैं और इसे  आईपीएल टी ट्वेंटी डॉट कॉम से या साल्टलेक स्टेडियम के गेट नंबर एक और चार से खरीदा जा  सकता है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना