Hanuman Chalisa

डैडी धोनी को चीयर्स करने उतरी नन्ही ‘जीवा’

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (19:46 IST)
नई दिल्ली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच  जीत के अलावा इस लिहाज से खास बन गया क्योंकि उनकी नन्ही बेटी जीवा भी अपनी मां के साथ स्टेडियम में पहली बार मैच देखने पहुंची। 
         
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को चीयर्स करने में हमेशा कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी सबसे आगे दिखाई दी है तो वहीं बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली बार उनकी पत्नी के साथ बेटी जीवा भी दिखाई दी। इतना ही नहीं धोनी मैच के बाद अपनी बेटी को लेकर टीम के ड्रैसिंग रूम में भी पहुंचे और सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इसकी तस्वीरें साझा की। 
        
धोनी ने जीवा के साथ फोटो ट्वीट की। इस फोटो में धोनी अपनी टीम जर्सी में है और उन्होंने हाथ में जीवा को उठाया हुआ है। उन्होंने कहा 'स्टेडियम में जीवा पहली बार पहुंची और पहली ही बार मेरे ड्रेसिंग रूम में भी।' चेन्नई ने बेंगलूर को 27 रन से मैच में पराजित किया। 
         
इससे पहले कप्तान ने बताया था कि उनकी बेटी के पैदा होने के बाद से उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। उन्होंने कहा था जब आपकी बच्ची आपको देखकर हंसती है तो जिंदगी बदल जाती है। विश्वकप के एक सप्ताह बाद ही फरवरी में धोनी-साक्षी के पहले बच्चे का जन्म हुआ था और वह विश्वकप के बाद ही अपनी बेटी से मिल सके थे। 
        
धोनी ने कहा 'मेरी बेटी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं देश के लिए खेलता हूं या चेन्न्ई जैसी टीम के लिए उसे तो बस रोना है और वह रोती रहती है लेकिन मुझे उसके होने से बहुत अच्छा अहसास होता है।' (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना