Hanuman Chalisa

जोंटी रोड्‍स पापा बने, बेटी का नाम रखा 'इंडिया जेनी'

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015 (21:00 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के क्षेत्ररक्षण कोच के लिए आईपीएल 8 खुशियों का नया संदेश लेकर आया। भले ही आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की टीम बुरी तरह पिट रही हो लेकिन गुरुवार का दिन दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व क्रिकेटर के लिए इस लिए खास रहा क्योंकि वे एक बेटी के पापा बन गए। 
 
जोंटी रोड्‍स की पत्नी मेलानी ने सातांक्रूज के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। जोंटी को भारत से विशेष लगाव है और इसी वजह से उन्होंने उसका नाम रखा 'इंडिया जेनी जोंटी रोड्‍स'। बच्ची का जन्म 'वाटर बर्थ थैरेपी' से हुआ है। 
 
जोंटी रोड्‍स अपने समय के मशहूर क्रिकेटर रहे हैं और उनके क्षेत्ररक्षण की आज तक मिसाल दी जाती रही है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अपना क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया है। गुरुवार की दोपहर में जोंटी की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। 
 
पापा बनने की खबर से जोंटी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने अपनी यह खुशी ट्‍विटर भी साझा की। जोंटी ने अपनी बेटी की ओर से मुंबई इंडियंस को भी शुभकामनाएं दीं। यह ट्‍वीट उन्होंने तब किया, जब गुरुवार को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध खेला जा रहा था। 
 
रोड्स ने ट्वीट किया 'मुंबई इंडियंस को बेबी रोड्स की तरफ से शुभकामनाएं। इंडिया जेनी रोड्स का जन्म 23 अप्रैल को दोपहर 3.29 पर हुआ और उसका वजन 3.7 किलो है, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।'
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना