Hanuman Chalisa

इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ेगा : डुमिनी

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2015 (00:15 IST)
पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार 11 हार के क्रम को तोड़कर राहत महसूस कर रहे दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी ने आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल आठ में पहली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इस जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
दिल्ली ने मयंक अग्रवाल (68) और युवराज सिंह (55) के अर्धशतकों की मदद से 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की।
 
डुमिनी ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा, मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमने काफी मैच नहीं जीते हैं और इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवराज और अग्रवाल की तारीफ करते हुए डुमिनी ने कहा, युवराज को प्रदर्शन करते हुए देखना शानदार है। 
 
उन्‍होंने कहा, युवराज जब लय में हों तो गेंदबाजों के लिए उन पर काबू पाना आसान नहीं होता। मयंक अग्रवाल भी काफी प्रतिभावान बल्लेबाज हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बैली को मलाल है कि उनके खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
 
उन्होंने कहा, विकेट ठीक थी। कई खिलाड़ियों ने 20 से 30 रन बनाए लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। हम जब भी लय में आए हमने तब विकेट गंवा दिया। खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलना होगा। बैली ने कहा, मुझे लगा कि हमने पर्याप्त रन बनाए हैं और लेकिन ऐसा नहीं हुआ। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना