Hanuman Chalisa

लड़के की छाती पर लगा मिलर का शॉट...

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2015 (23:15 IST)
मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच पीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच से पहले अभ्‍यास सत्र के दौरान गेंद लगने से एक लड़का घायल हो गया। 
 
कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि किंग्स इलेवन के बल्लेबाज डेविड मिलर गेट नंबर 14 की सीमा रेखा के करीब पुल शाट का अभ्‍यास कर रहे थे और उनका एक शाट स्टैंड में जाकर लड़के की छाती पर लगा। पीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) जीएस संधू ने कहा कि लड़का घायल हो गया और उसे पीसीए ने स्टेडियम में ही तुरंत चिकित्सा मुहैया कराई। 
 
उन्होंने हालांकि यह पुष्टि नहीं की कि शाट मिलर ने लगाया था। सूत्रों ने कहा कि लड़के को बाद में एक्सरे और अन्य परीक्षणों के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप